Bihar

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

भाजपाई
बैठक में प्रदेश मंत्री

कटिहार, 19 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है और सशक्त बूथ इकाई ही चुनावी विजय का आधार हो सकती है।

बूथ सशक्तिकरण अभियान पर जोर देते हुए प्रदेश महामंत्री ने जिला स्तर पर एक टोली गठित करने का निर्देश दिया। इस टोली में एक जिला संयोजक और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक इंचार्ज होंगे जो बूथ सशक्तिकरण अभियान के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार से विशेष स्नेह है और उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सातों सीट पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह, जिला प्रभारी संतोष सुराणा, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, कृष्ण कुमार सहराय, डांस एस एन पोद्दार, जिला प्रभारी नवीन झा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top