उन्नाव, 18 मई (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला-कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय नारी के साहस, पराक्रम और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विपरीत परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना करते हुए नारी उत्थान के लिए अहिल्याबाई द्वारा किये गए प्रयासों को हम नमन करते हैं।
अनुराग अवस्थी ने कहा भाजपा ने माता अहिल्याबाई सहित हमारी सभी वीरांगना मातृशक्तियों को सम्मान दिलाने का काम किया। माता अहिल्याबाई की स्मृति में होने वाले आगामी कार्यक्रमों से हम उनके व्यक्तित्व को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती रावत, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, आशीष बाजपेयी अटल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित, वेणु रंजन भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / अरुण कुमार दीक्षित
