

अमेठी, 18 मई (Udaipur Kiran) । बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर अमेठी में एक बड़े गांजा तस्कर त्रिलोचन गिरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर के पास से दाे लग्जरी कारें और लगभग 50 लाख कीमत का 100 किलो से अधिक अवैध गांजा तथा नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की पुलिस उपाधीक्षक बीनू सिंह के नेतृत्व यह कार्रवाई की गई। उन्हाेंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्राट फैक्टरी के पास लिंक रोड पर एक बड़े गांजा तस्कर त्रिलोचन गिरी बलेनो कार के साथ खड़े पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला। पकड़े गए आराेपित से पूछताछ करते हुए उसके घर पर टीम के साथ छापा मारा गया। जहां गौशाला से गांजा बरामद हुआ। दाेनाें काे मिलाकर कुल 100 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद मिला है। इसके साथ ही गांजे की बिक्री का 30,600 नकद, मोबाइल और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आराेपित के खिलाफ थाना गौरीगंज में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नारकोटिक्स और पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार गांजा तस्कर त्रिलोचन गिरी ने टीम काे बताया कि वह मांधाता कस्बा जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले अमित कुमार से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर उसे अमेठी में महंगे दामों पर बेचता है। यही नहीं इसी के साथ-साथ उसने अन्य कई अहम जानकारी टीम को प्रदान की है। जिसके आधार पर टीम आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि अमेठी जिले में पकड़े गए गांजा तस्कर त्रिलोचन गिरी का बड़ा रैकेट सांठगांठ से काम करता है। यही नहीं यह लंबे समय से अमेठी में गांजा तस्करी में लिप्त है। तस्करी की बदाैलत आराेपित ने अकूत संपत्ति बना रखी है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे के रामनगर गांव में करोड़ों का मकान है। यही नहीं हाईवे पर कई मकान बने हुए हैं। गौरीगंज कस्बे में तीन-तीन मकान हैं। बताया जाता है कि लखनऊ में भी इसके कई मकान है। यह सब संपत्ति गांजा तस्करी से अर्जित की गई है। इसकाे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।————-
—————
(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी
