Jharkhand

रांची आएंगे 25 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की फाइल फोटो

रांची, 17 मई (Udaipur Kiran) । लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची आएंगे। 25 मई के दोपहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है।

भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी अनुमति प्रदान की है l 25 मई को बजे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रांची लौटेंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया रांची में शाम पांच बजे स्वर्ण भूमि सभागार डांगरा टोली में लोकसभा अध्यक्ष का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

इस नागरिक अभिनंदन में रांची शहर के कई संस्थाएं और रांची शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

25 मई की रात्रि विश्राम के बाद 26 मई को लोकसभा अध्यक्ष पुनः दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला का पहली बार झारखंड दौरा हो रहा है। इसे लेकर रांची में सामाजिक संगठनों की ओर से उनके भव्य नागरिक अभिनंदन की तैयारी की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top