
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने हरियाणा प्रवास के दौरान संगठन को मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों की ली बैठक
वॉलीवुड भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्में बनाने में उत्सुक
रोहतक, 17 मई (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने हरियाणा प्रवास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को मंगल कमल कार्यालय में संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को देश सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा आम जन मानस की यात्रा है और इस यात्रा में सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ भाजपा भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि भारत की यह खूबी है कि चुनौती के समय जाति, पंथ, मजहम और राजनीतिक सियासत से ऊपर उठकर देश एकजुट हो जाता है और इसका संदेश पूरी दुनिया में जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की साख दो कारणों से है, एक है भारत का लोकतंत्र और दूसरा भारतीय सेना। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दुनिया को एक बार फिर से दिया है। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि आज आतंकवाद दुनिया की सबसे बडीचुनौती है।
डा. पूनिया ने कहा कि जो भारत कभी शत प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात करता था वहीं भारत अब निर्यात करने लगा है। संगठन विस्तार को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हरियाणा में मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्देश मिलते ही जिला इकाईयों, मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होगा। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, नवीन ढुल, अजय बंसल, तरूण सन्नी शर्मा, विजय आर्य, शीशपाल चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल
