Madhya Pradesh

नर्मदापुरमः महिला की गला रेतकर हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नर्मदापुरम, 17 मई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में आनंदनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक शादीशुदा महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। महिला का देवर रात 11.30 बजे घर लौटा, तब वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिवानी (23) पत्नी अरविंद यादव निवासी ग्राम पाटनी, माखननगर के रूप में है। उनके पति अरविंद यादव और देवर बुधनी की एक निजी कंपनी में काम करते है। महिला के दो बच्चे है। शुक्रवार रात को दोनों बच्चे और महिला घर पर अकेले थे। पति और देवर कंपनी में ड्यूटी पर गए थे। रात 11.30 बजे जब देवर काम से वापस आया तो खून से लतपथ हालत में महिला जमीन पर पड़ी थी। जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसके बाद उसने वारदात के बारे में पड़ोसियों और पुलिस को बताया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि मृतक शिवानी यादव का शव खून से लतपथ हालत में मिला। मामले में जांच कर रहे है, हत्या करने वाले आरोपी की तलाश जारी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top