Uttrakhand

एनयूजेआई नैनीताल नगर कार्यकारिणी का गठन

एनयूजेआई-उत्तराखंड की नैनीताल नगर कार्यकारिणी के सदस्य।

नैनीताल, 15 मई (Udaipur Kiran) । देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड की नैनीताल नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए बताया कि नगर महामंत्री की जिम्मेदारी अजमल हुसैन सिद्दीकी को सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रितेश सागर तथा उपाध्यक्षों के रूप में अमित पड़लिया (भीमताल), सुरेश कांडपाल और प्रदीप कुमार (धारी), सचिव कैलाश नेगी (गरमपानी), संगठन मंत्री मुनिब उर रहमान, उप सचिव नीरज जोशी (भवाली), कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश जोशी, कांता पाल, नीरज तिवारी, इंद्र सिंह नेगी और तनुज पांडे को जिम्मेदारी दी गयी है। वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र पांडेय ‘रवि’ को संरक्षक बनाया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी, कुमाऊं प्रभारी दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, जिला महासचिव राजू पांडे सहित अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top