Assam

राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई की भाजपा ने की सराहना

कमल निशान।

गुवाहाटी, 14 मई (Udaipur Kiran) । भारत में रहकर राष्ट्रविरोधी तत्वों और दुश्मन देश पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध असम पुलिस की तीव्र और सख्त कार्रवाई की भाजपा असम प्रदेश ने प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान में अब तक कुल 61 लोगों को राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा असम प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन से जारी एक बयान में पार्टी के प्रवक्ता रंजीब शर्मा ने कहा कि अब तक बरपेटा से 3, विश्वनाथ से 2, बंगाईगांव से एक, धुबरी से 7, कछार से 8, चिरांग से 3, दरंग से एक, ग्वालपाड़ा से 3, गोलाघाट से एक, होजाई से 2, हैलाकांदी से 3, कार्बी आंगलोंग से 2, कोकराझाड़ से 2, कामरूप (ग्रामीण) से 2, लखीमपुर से 3, नगांव से 2, मोरीगांव से 2, शोणितपुर से 4, शिवसागर से एक, श्रीभूमि से 4, दक्षिण सालमारा से 2, उदालगुरी से एक और तामूलपुर से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कछार और धुबरी जिलों से सबसे अधिक राष्ट्रद्रोही गिरफ्तार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान का विरोध करने के साथ-साथ पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। सोशल मीडिया की निगरानी के बाद पुलिस ने 14 मई तक कुल 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ लिए गए इस कड़े रुख के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का आभार जताया है और असम पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top