HimachalPradesh

भगवान बुद्ध ने विश्व को दिया शांति का संदेश : डॉ राजीव बिंदल

भगवान बुद्ध  जयंती पर नाहन  में सिरमौर कोली समाज ने किया माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

नाहन, 12 मई (Udaipur Kiran) । आज विश्व में भगवान बुद्ध जी के अवतरण दिवस पर बड़ी श्रद्धा से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला कोली समाज ने नाहन में महिमा लाइब्रेरी के पास बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया और भगवान बुद्ध को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी शिक्षाओं पर चलने का प्रण भी लिया।

सिरमौर जिला कोली समाज संघ के अध्यक्ष जीत सिंह चौहान ने कहाकि लेकिन देश में युद्ध जैसे हालातों के चलते केवल माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है भगवान बुद्ध जयंती पर सिरमौर कोली समाज ने किया बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण का ही आयोजन किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने कहाकि भगवान बुद्ध ने विश्व को शान्ति व् प्रेम का संदेश दिया है और आज हम सबको उनकी शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top