West Bengal

व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

dead body

सिलीगुड़ी, 12 मई (Udaipur Kiran) । एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। मृतक का नाम बिप्लब सरकार (36) है। घटना राजगंज ब्लॉक के माझियाली ग्राम पंचायत के बड़ोभीटा सरकार पाड़ा की है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार पाड़ा निवासी बिप्लब सरकार का नौ साल पहले हल्दीबाड़ी की प्रियंका राय से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक आठ साल का बेटा है। परिजनों ने आरोप लगाया हैै कि प्रियंका सोशल मीडिया में काफी सक्रिय थी। रील बनाकर सोशल पोस्ट करती रहती थी। एक दिन अचानक प्रियंका बेटे को ससुराल में छोड़कर अपने पिता के घर चली गई। उसके बाद प्रियंका ससुराल नहीं लौटी। अपनी पत्नी की इस तरह अचानक चले जाने जाने से बिप्लब टूट गया। जिसके बाद सोमवार तड़के बिप्लब का शव घर के पास पड़ से लटका हुआ पाया गया।

परिवार का मानना है कि बिप्लब ने यह कदम पत्नी के याद में किया है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top