
कोलंबो, 11 मई (Udaipur Kiran) । श्रीलंका में आज सुबह हुई बस दुर्घटना में कम से कम 21 बौद्धों की मौत हो गई। यह हादसा गारडीला क्षेत्र के रामबोडा में फॉल्स के पास हुआ। यह सरकारी बस है। बस चट्टान से टकरा कर 100 फीट नीचे खाई में पलट गई। बस कटारगामा से कुरुनेगला तक चलती है। घायलों को थमाले क्षेत्रीय अस्पताल और नुवारा एलिया जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की संख्या 24 से ज्यादा है।
श्रीलंका के अंग्रेजी भाषा के अखबार द आइलैंड के सहयोगी सिंहली में छपने वाले दैनिक दिवाना की खबर में यह जानकारी दी गई। इस साल का यह सबसे घातक सड़क हादसा है। पुलिस ने हादसे में 21 यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली इस बस में लगभग 70 बौद्ध यात्री थे।
देश के उप परिवहन मंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि हादसे में 21 लोगों की जान गई है। घायलों को दो क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया। पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मलबे में और भी लोगों के फंसे होने की संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
