CRIME

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

फिरोजाबाद, 9 मई (Udaipur Kiran) । थाना जसराना पुलिस टीम ने शुक्रवार को महिला को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी जसराना शेर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर एक वांछित अभियुक्त विक्रम सिंह निवासी नगला कलू, थाना जसराना को एल आर तिराहे से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में उसके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top