
नैनीताल, 9 मई (Udaipur Kiran) । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नैनीताल जनपद की भवाली नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए कंचन साह को अध्यक्ष एवं अमित पांडेय को महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय के माध्यम से की गई है।
जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से लगभग एक वर्ष पूर्व नगर इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। अब आवश्यकताओं को देखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय व्यापारियों ने विश्वास जताया कि नवगठित नेतृत्व स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रियता से कार्य करेगा।
नवगठित कार्यकारिणी को क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, कैलाश सुयाल, प्रकाश आर्या, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भैय्यू वर्मा, हिमांशु बिष्ट, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल, दिनेश आर्या, प्रशांत जोशी, आशु चंदोला, राजीव पांडेय, भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, संतोष तिवारी, भावेश तिवारी, प्रमोद बिष्ट, मनोज भट्ट, सुधा आर्या सहित अनेक व्यापारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
