HEADLINES

भारतीय सैन्य ऑपरेशन की सफलता और जवानों की सलामती के लिए मंदिरों में विशेष पूजा

बेंगलुरू, 8 मई (Udaipur Kiran) । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के बीच भारतीय सैन्य जवानों की सलामती के लिए कर्नाटक में प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार के धार्मिक संस्थानों और बंदोबस्ती विभाग ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के सैन्य ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए राज्य भर के सभी मंदिरों को विशेष पूजा का आदेश जारी किया है। राज्य में बंदोबस्ती विभाग के तहत लगभग 34, 564 मंदिर हैं।

परिवहन, धार्मिक संस्थान और बंदोबस्ती विभाग के मंत्री आर रामलिंगारेड्डी के आदेश पर धार्मिक संस्थानों और बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। मंत्री ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ किए गए भारतीय सैन्य ऑपरेशन की सराहना कर निर्देश दिया था कि भारतीय सैनिकों के नाम पर विशेष प्रार्थना की जाए।

कर्नाटक भाजपा की ओर से भी गुरुवार को राज्य के मंदिरों में पूजा-पाठ कर भारतीय सेना की सफलता और सलामती के लिए प्रार्थना की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बुकनाकेरे येदियुरप्पा विजयेंद्र ने बंगलुरू के एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति में भारत की सफलता के लिए प्रार्थना की।

विजयेन्द्र ने कहा कि हमने भारत की सफलता और हमारे सशस्त्र बलों की ताकत के लिए भगवान से प्रार्थना की है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, क्योंकि आतंकवाद भारत तक सीमित नहीं है, इसने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। हमने इसके अंत के लिए प्रार्थना की है। सभी जिलों और तालुकों में पार्टी कार्यकर्ताओं से 8 और 9 मई पूरे राज्य के मंदिरों में जाकर विशेष पूजा और प्रार्थना सभा का आयोजित करने के लिए कहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / उदय कुमार सिंह

Most Popular

To Top