Maharashtra

कल्याण में 4सायरन एक साथ बजेंगे

मुंबई, 7मई ( हि.स.) । आखिर वह दिन भी आ गया जब ठाणे जिले के कल्याण शहर में शाम चार बजे आज आपरेशन अभ्यास का मॉक ड्रिल होने जा रहा है।ठाणे जिले में कल्याण में आज शाम को 4बजे आपरेशन अभ्यास के दौरान,नागरिक सुरक्षा बल बजाएंगे एक साथ चार सायरन बजाएंगे। निश्चित ही आम लोगों के लिए एक प्रकार का नया अनुभव होगा।यह मॉक ड्रिल कल्याण में मैक्सी मैदान, कल्याण, रामबाग लेन, नूतन हाई स्कूल के सामने, कार्णिक रोड आज बुधवार, 7 मई, 2025 को शाम 4 बजे होने जा रहा है।ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे, ठाणे संयुक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण, ठाणे जिला एस पी डॉ डी स्वामी, ठाणे जिला निवासी उप जिलाधिकारी संदीप माने,नागरिक सुरक्षा बल उप नियंत्रक विजय जाधव ,और जिला आपदा प्रबंधक अधिकारी डॉ अनिता जांवजाल ने नागरिकों से अपील की है कि वह घबराएं बिलकुल भी नहीं,साथ ही अफवाहों पर कतई यकीन नहीं करें, , अफवाहों को रोकें और फैलने न दे साथ ही दिए गए निर्देशों का संयम के साथ पालन करें। ध्यान रहे यह अभ्यास केन्द्रीय गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारियों की जांच हेतु “ऑपरेशन अभ्यास” नामक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे( बी.पी.एस.) ने कहा कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मॉक ड्रिल तैयारी का केवल एक हिस्सा है और कोई वास्तविक आपदा नहीं घटित हुई है। कल्याण और आसपास के इलाकों में कुल 4 सायरन एक साथ बजेंगे।इसके अंतर्गत हवाई हमले अथवा बम के हमले की सूचना मिलेगी।

सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

नागरिकों को बिना किसी हड़बड़ी या व्यवधान के सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जाएगा, घायलों एवं फंसे हुए नागरिकों को तत्काल बचाया जाएगा तथा उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top