HEADLINES

पुंछ में नियंत्रण रेखा से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

पुंछ की नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

पुंछ, 6 मई (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए की उम्र 20 साल के आसपास है। नियंत्रण रेखा पार कर इस तरफ घुसने के तुरंत बाद सेना के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए घुसपैठिए को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

————-

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Most Popular

To Top