HEADLINES

सुहास शेट्टी हत्याकांड में विदेशी संलिप्तता का खुलासा जांच के बाद : जी. परमेश्वर

Home minister

बेंगलुरू, 5 मई (एच.एस.) कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या में विदेशी संलिप्तता होने के बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ भी बोलना उचित होगा। बेंगलुरु में विदेशी संलिप्तता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ये सब जांच से पता चलेगा। हर कोई बयान दे रहा है। जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। सुपारी किसने दी और कितनी दी, ये सब जांच के बाद पता चलेगा। हम अटकलें नहीं लगा सकते और सबूत के बगैर बात नहीं कर सकते।

सुहास शेट्टी को राउडीशीटर कहे जाने पर भाजपा की आपत्ति पर उन्होंने कहा, वह राउडीशीटर श्रेणी में पंजीकृत है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उसे और क्या कहा जा सकता है? कुछ हिंदू नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि इस बारे में एडीजीपी को निर्देश दे दिए गए हैं। जिसने भी धमकी दी है, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश महादेवप्पा

Most Popular

To Top