Haryana

सोनीपत: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राचार्य रामबीर सम्मानित

सोनीपत:         प्राचार्य रामबीर सिंह को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

सोनीपत, 5 मई (Udaipur Kiran) । खरखौदा स्थित ब्रह्मशक्ति स्कूल

के प्राचार्य रामबीर सिंह को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कूल एक्सीलेंस

अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पानीपत इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जहां हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित

प्राचार्यों को उनके प्रभावशाली शैक्षणिक योगदान के लिए अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र

व उपहार देकर सम्मानित किया गया। ब्रह्मशक्ति स्कूल के उप प्राचार्य प्रवीन कुमार ने

सोमवार को बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए पहले भी रामबीर

सिंह को विभिन्न शिक्षण एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

हाल ही में हरियाणा साहित्य एवं

संस्कृति अकादमी द्वारा उन्हें जनकवि मेहरसिंह सम्मान से भी नवाजा गया। पुरस्कार प्राप्त

कर विद्यालय लौटने पर प्राचार्य का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ओपी

रंगा, समस्त स्टाफ व छात्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने यह सम्मान समर्पित

करते हुए कहा कि यह स्कूल परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top