Jharkhand

डालसा के पीएलवी ने दी बच्चों को विधिक जानकारी

बच्‍चों को विधिक जानकारी देते पीएलवी की फोटो

रांची, 3 मई (Udaipur Kiran) । रांची के लिगल लिट्रेसी क्लब में लिगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन शनिवार को डालसा के पीएलवी की ओर से किया गया। डालसा के पीएलवी ने इस दौरान विभिन्‍न स्‍थानों पर बच्चों को भारतीय नागरिकों से संबंधित मौलिक अधिकार और कर्तव्‍यों की जानकारी दी।

पीएलवी ने स्‍कूली बच्‍चे और आम लोगों को मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य, बाल विवाह, बाल श्रम और पोक्सो एक्ट की जानकारी दी।

लिगल लिट्रेसी क्लब रातू में पीएलवी पुष्पलता देवी, सुनीता देवी, नामकूम में पीएलवी लता कुमारी, प्रहलाद उपाध्याय, युधिष्ठिर महतो, प्रीति कुमारी, ने, जबकि अनिता देवी, रूही अग्रवाल, निरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में विधिक जानकारी दी। इसके अलावा गौशाला कम्पलेक्स कांके में जमील अख्तर और शारदा देवी ने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

साथ ही वहीं कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय मांडर में पीएलवी सुमन ठाकुर और वार्डन इंदु लकड़ा ने लिगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया।

पीएलवी सुमन ठाकुर ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लोक अदालत, मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top