
रांची, 03 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा की ओर से रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी मुन्ना भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करायी और रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर छोटे बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच फल, मिठाई और बिस्कुट वितरित किये।
इसके अलावा, उन्होंने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, फल और बिस्कुट भी बांटे। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।
इस कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम जायसवाल, रिंकू साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, उदय चौधरी, अविनाश राय, प्रिंस कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
