Bihar

भूमि सर्वेक्षण को लेकर रैयतो को किया गया जागरूक

भूमि सर्वे को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते रैयत

पूर्वी चंपारण,03 मई (Udaipur Kiran) ।बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को जिले के मधुबन अंचल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रैयतो को सर्वे से संबंधित विशेष जानकारी दी गई। इसमें रैयतो द्वारा स्वघोषणा के बारे में प्रपत्र 2 एवं प्रपत्र 3 (1) सहित कई जानकारियों दी गई।साथ,ही रैयतो द्धारा भूमि सर्वेक्षण को लेकर उत्पन्न विभिन्न भ्रांतियो का भी निवारण किया गया।

बताया गया,कि हर रैयत को स्वघोषणा में अपनी भूमि से संदर्भित जानकारी निश्चित रूप से देना आवश्यक है।मौकै पर मधुबन अंचलाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी,सर्वे कर्मी,कानूनगो एवं अंचल क्षेत्र के सभी पंचायतो के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top