Jharkhand

चेन स्नेचिंग गिरोह के दो बादमाश सहित चार गिरफ्तार

एसएसपी की प्रेस वार्ता

रांची, 02 मई (Udaipur Kiran) । रांची के सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के गले से चेन छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के अलावा चोरी के माल को गलाने के आरोप में दो जेवर कारोबारी को भी पकड़ा गया है।

गिरफ्तार लोगों के नाम मो अयाज अहमद उर्फ रजत, मो शाहिद, प्रेम कुमार वर्मा और राजकुमार बताये गये। इनके पास से पुलिस ने गलाया हुआ 16 ग्राम सोना, आठ ग्राम के सोने की दो चेन, दो स्मार्ट फोन, पांच हजार 800 रुपये कैश, एक स्कूटी, एक टी-शर्ट और दो कैप बरामद किया है। इस बात का खुलासा डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में की है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में चेन छिनतई पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी दौरान गत एक मई को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के कोकर में साधु मैदान के पास दो लड़के काफी देर से एक स्कूटी पर बैठे हुए हैं। आते-जाते लोगों को घूर रहे हैं। सूचना पर सदर थानेदार कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक लड़का मिस्टर वहां से भाग निकला। दूसरे लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो अयाज अहमद उर्फ रजत बताया। रजत लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चिस्तिया नगर का रहने वाला है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। चेन स्नैचिंग और अन्य मामलों में वह रांची के लोअर बाजार थाना और हजारीबाग के लोहसिंघना थाना से तीन पर जेल जा चुका है।

गिरफ्तार मो अयाज अहमद उर्फ रजत ने पुलिस को बताया कि पहले भी वह सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजार, बड़गांई मोड़, हैदर अली रोड सहित अन्य जगहों पर छिनतई की वारदात को अंजाम दे चुका है। महिलाओं के गले से उड़ाया हुआ चेन वह गुदड़ी चौक के रहने वाले मो शाहिद को दिया करता था। शाहिद उस सोने को मोती ज्वेलर्स और प्रेम ज्वेलर्स में गलाने के वास्ते दे देता था। यह दोनों दुकानें रांची के थड़पखना इलाके में है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोती जेवेलर्स के मालिक प्रेम कुमार और प्रेम ज्वेलर्स के मालिक राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के घर से छिनतई किया हुआ सोना बरामद किया गया। सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top