
पलामू, 2 मई (Udaipur Kiran) ।
रिटायर आईपीएस गंगेश्वर सिंह के पलामू आगमन पर मेदिनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को डालटेनगंज स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं गंगेश्वर सिंह से सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष राधिका सिंह और निर्णायक मंडल सदस्य शिवनारायण सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मौके पर चेरो जनजाति सहित अन्यल बच्चों की करियर काउंसलिंग करने और सोसाइटी को विकसित करने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती और सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, दहेज प्रथा, राजनैतिक तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर सिंह ने महिलाओं को सशक्त करने का सुझाव दिया।
सोसाइटी के सदस्यों ने सिंह का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने संगठन के विकास को लेकर हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर सोसायटी के कई लोग उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
