Haryana

हरियाणा पुलिस साइबर अपराधियों के प्रति सख्त, सोनीपत व झज्जर में स्थापित होंगे तीन थाने

चंडीगढ़, 2 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा में तीन नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में साइबर अपराध की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया है। नए थाने सोनीपत में पूर्वी और गोहाना तथा झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में फिलहाल 29 साइबर अपराध पुलिस स्टेशन चल रहे हैं।

हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि साइबर हेल्पलाइन 1930 पर वर्ष 2022 में 1.45 लाख काल आईं, जो कि 2024 में बढक़र 7.25 लाख हो गई। यह साइबर खतरों के प्रति बढ़ती सार्वजनिक जागरूकता और जवाबदेही को दर्शाता है। इसी तरह से शिकायतों का पंजीकरण 2022 में 66,784 था व 2023 में 1.15 लाख और 2024 में 1.30 लाख हो गया। इसके अलावा 2025 में पहले 3 महीनों में 33,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जहां 1909 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 2024 में यह संख्या बढक़र 5,156 हो गई। वर्ष 2025 के पहले तीन महीनों में 1900 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस वर्ष औसतन प्रतिदिन 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इन साइबर अपराधियों से पकड़ी गई और बरामद की गई राशि में भी भारी वृद्धि हुई है।

गृह सचिव ने बताया कि वर्ष 2024 में 268.40 करोड़ रुपये बरामद किए गए, जबकि वर्ष 2023 में यह राशि 76.85 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा 2025 के पहले 3 महीनों में कुल 34.73 करोड़ रुपये बरामद किए गए, जो इस वर्ष (2025) मार्च में 33.36 प्रतिशत का सुधार हुआ है। वर्ष 2024 में 2.83 लाख से अधिक बैंक खाते और 1.24 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top