Jammu & Kashmir

शहीद हरीश सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Martyr Harish Singh's last rites performed with military honours

कठुआ 01 मई (Udaipur Kiran) । बीते 29 अप्रैल को लद्दाख के कारगिल सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से सैनिक हरीश सिंह शहीद हो गए थे। जिनका बुधवार को जिला कठुआ के गांव जंडोर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

18 डोगरा राइफल्स के सिपाही हरीश सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जंडोर में किया गया। शहीद के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे वाहन में गांव लाया गया और बंदूकों की सलामी और अंतिम बिगुल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान के अंतिम संस्कार में सेना, पुलिस और नागरिक अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। शहीद जवान के रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। वह दुर्गम कारगिल सेक्टर में एक सीमा चैकी की रखवाली कर रहे थे, जहां हिमस्खलन के कारण उनकी मौत हो गई। हमें उन पर गर्व है। शहीद के परिजन बोले कि बेटे पर गर्व है। उसने देश के लिए शहादत दी। लेकिन पूरी उम्र बेटे का गम उन्हें रहेगा। अंतिम यात्रा के दौरान गांववासियों ने पार्थिक शरीर पर पुष्प वर्षा की। और जयकारों के साथ साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पूरा गांव शहीद हरीश सिंह अमर रहे के जयकारों से गूंज उठा।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Most Popular

To Top