HEADLINES

पंजाब में आआपा का हरियाणा काे अतिरिक्त पानी देने के विराेध में राज्यव्यापी प्रदर्शन

पंजाब के अमृतसर में केंद्र व हरियाणा सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करते कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने नंगल डैम पर ताला लगाकर कंट्रोल हाथ में लेने का किया दावाभाजपा महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर आआपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़, 1 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के साथ चल रहे जल विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (आआपा) ने गुरुवार को पंजाब में

केन्द्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व आआपा के मंत्रियों, विधायकों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया। आआपा नेताओं ने बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने काे केंद्र की भाजपा सरकार का पंजाब के साथ धोखा बताया है। शिक्षा मंत्री ने नंगल डैम पर कब्जा कर कंट्राेल अपने हाथ में लेने का दावा किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दाैरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने चंडीगढ़ में पत्रकाराें के सामने पानी आपूर्ति के मुद्दे पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। आआपा के तमाम मंत्री जिला मुख्यालयों पर भाजपा के विरूद्ध प्रदर्शन में शामिल हुए। अमृतसर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में आआपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार पंजाब का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दे रही है। मंत्रियों ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देकर केन्द्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया है। मंत्रियों ने कहा कि हरियाणा पहले से ही अपना पानी प्राप्त कर रहा है। पंजाब के किसान पानी की हर बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब के किसानों से बदला ले रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केन्द्र सरकार की यह कार्रवाई पंजाब के हितों के खिलाफ है।

राेपड़ में पंजाब के शिक्षा मंत्री तथा नंगल के विधायक हरजोत सिंह बैंस ने प्रदर्शन के बाद नंगल में जाकर डैम पर धरना दिया। यहां आआपा नेताओं ने दावा किया उन्होंने डैम से छोड़े पानी को कंट्रोल करने के लिए वहां के अधिकारियों से चाबियां ले ली हैं। उस पर अपना पूरा कंट्रोल कर लिया है। अब पंजाब सरकार के आदेश अनुसार ही पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने फिर दोहराया कि हरियाणा को फालतू पानी बिलकुल नहीं देंगे।

केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दाैरान आआपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब के भाजपा नेताओं के घरों की तरफ कूच करने का भी प्रयास किया। इस बीच चंडीगढ़ में पुलिस ने पंजाब भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top