Haryana

रेवाड़ीः ऊर्जा विभाग की दो सेवाएं सेवा का अधिकार के दायरे में

उपायुक्त अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 1 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा सरकार ने ऊर्जा विभाग की दो सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं की समय-सीमा निर्धारित की है। गुरूवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मुख्य बिजली निरीक्षक द्वारा नई लिफ्ट का पंजीकरण 30 दिन के अन्दर जबकि लिफ्ट का नवीनीकरण 15 दिन के अन्दर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों सेवाओं के लिए कार्यकारी अभियंता को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। शिकायत निवारण के लिए मुख्य बिजली निरीक्षक को प्रथम शिकायत निवारण अधिकारी जबकि ऊर्जा विभाग के सचिव को द्वितीय शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top