Uttar Pradesh

जाति जनगणना से लोकतंत्र मजबूत होगा : गणेश केसरवानी

महापौर व जिलाध्यक्ष

-मोदी सरकार के जातीय जनगणना का फ़ैसला ऐतिहासिक : संजय गुप्ता

प्रयागराज, 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । महापौर गणेश केसरवानी ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार द्वारा जाति जनगणना का फैसला स्वागत योग्य है। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के जातीय जनगणना का फैसला ऐतिहासिक है।

महापौर ने कहा कि जाति भारतीय राजनीति की सच्चाई है और जातीय जनगणना इसकी धुरी। लोकतंत्र इससे मज़बूत होगा। ज़मीनी राजनीति के धुरंधर नेता मोदी जी इस ज़मीनी सच्चाई से वाक़िफ़ हैं। उन्होंने अपने इस फ़ैसले से देशवासियों का हृदय छू लिया है। उनको हृदय से आभार।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा जाति जनगणना का फैसला ऐतिहासिक है। समूचा दलित आदिवासी पिछड़ा समाज उनके इस फ़ैसले का तहेदिल से स्वागत करता है। उन्हें दशकों से इसका इंतज़ार था। उन्होंने कहा कि यह उन नेताओं के लिए भी एक सबक है जो जातीय जनगणना का राग तो बहुत अलापते थे, लेकिन दशकों तक सत्ता में रहने पर उनके दल इस मुद्दे पर ’कंबल ओढ़कर सो जाते थे’।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top