Haryana

पलवल : ग्लोबल वार्मिंग के युग में अपनी जड़ों की ओर लौटने का पहला चरण है गौ सेवा:नायब सैनी

गो सेवा धाम कार्यसैनीक्रम में पहुचे मुख्यमंत्री नायब सिंह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  गो सेवा धाम में टीन शेड का उध्घ्तन करते हुए

पलवल , 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है। गो पालन और गोसेवा से ही हमारा ग्राम्य जीवन समृद्ध हुआ है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व कहा था कि गाय के संरक्षण से ही मानवता का कल्याण संभव है। आज जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, स्वास्थ्य समस्याओं और नैतिक मूल्यों के क्षरण से जूझ रही है, तब हमें पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटने की आवश्यकता है और उस यात्रा का पहला चरण गोसेवा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को होडल स्थित गोसेवा धाम अस्पताल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोसेवा धाम में नई टीन शेड का उद्घाटन करने के साथ-साथ पूरे धाम परिसर का भ्रमण किया। यहां पहुंचने पर गोसेवा धाम की संचालिका देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अक्षय तृतीया वह तिथि जिसका पुण्य फल कभी क्षीण नहीं होता। इसी प्रकार गोसेवा का पुण्य भी अनंत और अक्षय होता है। हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में गाय को मां का स्थान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सिंह संकीर्तन टूर ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट गोसेवा और मानव सेवा जैसे महान कार्य कर रहा है। गोसेवा को भी एक जीवंत आंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह गो सेवा धाम सेवा तीर्थ बन गया है। यहां बेजुबान पशुओं की सेवा व इलाज किया जाता है। यहां आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा गौ सेवा धाम अस्पताल की ओर से सौंपे गए मांग पत्र को भी विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

बीते दस वर्षों से गौ संरक्षण और संवर्धन की ओर सरकार अग्रसर-सीएम

मुख्यमंत्री ने गौसेवा सुरक्षा और संवर्धन के लिए प्रदेश स्तर पर किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि गौमाता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून ‘हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौसंवर्धन वर्ष 2015 में लागू किया। इस कानून में गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष तक का कारावास और गौ तस्करी करने पर सात वर्ष तक की कैद का प्रावधान है उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष के बजट में गोशालाओं के लिए 595 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है ।

खेल मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला में पधारने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि गौमाता में भगवान का वास होता है। देवी चित्रलेखा के नेतृत्व में गोसेवा धाम अस्पताल पिछले 12 सालों से निस्वार्थ भाव से घायल, वृद्ध व बीमार गोवशों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोवंशों के कल्याण और सुरक्षा को लेकर निरंतर योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। भविष्य में यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम ज्योति मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top