RAJASTHAN

सौ कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ विद्युत में की नई सदस्यता ग्रहण की

सौ कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ विद्युत में की नई सदस्यता ग्रहण की

जयपुर, 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय मजदूर संघ (बीएसएस )ने विद्युत क्षेत्र की पांचो कंपनियों में बुधवार को राजस्थान प्रदेश के सभी विद्युत कार्यालय—उपखण्डों मे सदस्यता अभियान का शुभारंभ शास्त्री नगर स्थित सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम जयपुर के कार्यालय से शुरुआत की गई।

सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री सीवी राजेश की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। जहां सौ से अधिक संख्या में कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिनमे यतेंद्र कुमार प्रवक्ता, योगेश सक्सैना, प्रमोद कुमार शर्मा, अभिषेक जैन, श्री विष्णु सैनी वसीम खान,सत्यदेव पटेल, माल सिंह एवं अन्य साथी शामिल हुए। इसी क्रम में कार्यालय सहायक अभियंता राम मंदिर कार्यालय से अशोक कुमावत, अशोक सैनी,रवि, घनश्याम एवं अन्य साथियों ने सदस्यता ग्रहण की गई । कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील सेन की अनुगाई में संपन्न हुआ।

सुशील सेन ने बताया की भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता अभियान 2025 के तहत विद्युत क्षेत्र की पांचो कंपनियों में सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा तथा संपूर्ण राजस्थान में लगभग 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top