RAJASTHAN

पद्मश्री शीन काफ निजाम का जोधपुर लौटने पर स्वागत

jodhpur

जोधपुर, 30 अपै्रल (Udaipur Kiran) । नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद पहली बाद जोधपुर लौट मशहूर अंतरराष्ट्रीय ख्यात मकबूल शायर, चिंतक और आलोचक शीन काफ निजाम (एसके बिस्सा) को एयरपोर्ट पर शहरवासियों, परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर आज दोपहर में पद्मश्री शीन काफ निजाम का नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस के उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान व दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, शायर, साहित्यकार, कवि आदि ने माल्यार्पण कर, बुके भेंट कर स्वागत किया। बता दे कि दो दिन पहले ही शीन काफ निजाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पद्मश्री से सम्मानित किया था।

शीन काफ निजाम को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने से पहले भी उन्हें देश-विदेश में कई प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें वर्ष 1999-2000 में राजस्थान उर्दू अकादमी, जयपुर के सर्वोच्च सम्मान महमूद शीरानी अवार्ड, वर्ष 2003 में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से मारवाड़ रत्न एवं राजा मान सिंह सम्मान, वर्ष 2006 में बेगम अख्तर गजल अवार्ड, वर्ष 2006-2007 में इकबाल सम्मान, वर्ष 2010 में साहित्य अकादमी अवार्ड, वर्ष 2016 में आचार्य विद्यानिवास मिश्र स्मृति सम्मान, वर्ष 2018 में संस्कृति सौरभ सम्मान, कोलकाता के अलावा केंद्रीय भाषा संस्थान, मैसूर की ओर से राष्ट्रीय भाषा भारती सम्मान और शाने-उर्दू अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top