
पूर्वी चंपारण, 29 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले सुगौली प्रखंड के सुगांव माई स्थान परिसर में ब्राह्मण भूमिहार समाज के द्वारा धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजन समिति ने लोगो को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।इसके साथ ही परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन और भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया।
समिति के लोगो ने बताया कि आयोजन के माध्यम से समाज के लोगो को भगवान परशुराम जीवन व आदर्शो से अवगत कराया गया।वही अपनी संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश भी प्रसारित किया गया।इस उत्सव के माध्यम से समाज को जोड़ने और युवा पीढी को अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया गया।आयोजन में कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी कलाओं से लोगो का मन मोह लिया।
आयोजन में प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र,मुखिया रंजीत झा,भाजपा नेता अखिलेश सिंह,जितेंद्र तिवारी,नगर पार्षद श्याम शर्मा, महेश मिश्रा,बिकाऊ मिश्र, पंकज लोचन मिश्र,संदीप मिश्रा, प्रिंस चौबे, निरंजन दुबे,पार्षद रोचक झा, अनमोल सिंह, रोशन झा, अनुराग झा,मनोज मिश्रा,दीपु मिश्र सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
