Jharkhand

हिन्दू नहीं करेगा पलायन : नीरज दौनेरिया

बैठक की तस्वीर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

रांची, 27 अप्रैल( हि.स.)। बजरंग दल के झारखंड प्रांत की बैठक रांची के रातु स्थित सेवेन सीज होटल सभागार में सोमवार को हुई। बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, क्षेत्रीय संयोजक (पटना क्षेत्र) जन्मेयजय, राज्यी के सभी 24 जिले, प्रांत टोली, जिला, विभाग टोली सहित स्कूलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चार सत्रों में हुई बैठक के दूसरे सत्र में क्षेत्र संयोजक (झारखंड –बिहार) जन्मजय कुमार ने आनेवाले दिनों में होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरे राष्ट्र में हिंदू युवाओं में शौर्य जागरण के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होता है। इस बार भी झारखंड में वार्षिक बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से छह जून तक होगा। इसमें कई कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। वहीं एक से सात जुलाई तक सेवा सप्ताह का आयोजन होगा। इसके तहत सभी प्रखंडों में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाने और पूरे प्रांत में वृहद रूप से पौधरोपण करने की योजना है। उसके बाद 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा पूरे देश से निकाली जाएगी। 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस सभी प्रखंड, गांव में मनाया जाएगा।

अखंड भारत को ऊर्जावान और क्षमतावान बनाना संकल्प

बैठक राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि देश में जो स्थिति पैदा हुई है, इसे बजरंग दल वर्षों से कहता रहा है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का संकल्प है अखंड भारत को ऊर्जावान और क्षमतावान राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता का निर्माण करना। उन्हों ने कहा कि अब हिन्दू पलायन नहीं, पराक्रम करेगा। हमारे आदर्श महापुरुषों ने हमेशा संघर्ष का चुनौतीपूर्ण मार्ग का चयन किया है। चाहे वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचं हों, भगवान श्रीकृष्ण जी हों या महाराणा प्रताप। उन्होंरने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू युवकों को जनसंख्या बढ़ानी चाहिए। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारी जनसंख्या दर घटकर लगभग 1.89 प्रतिशत रह गई है।

दिया गया दायित्व

बैठक में बजरंग दल के कई दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें शिवाशीष रंजन को रांची महानगर का गौ रक्षा प्रमुख, जमशेदपुर महानगर सुरक्षा प्रमुख विवेक शर्मा, बलोपासना केंद्र प्रमुख रिंकू बनर्जी, गोरक्षा प्रमुख राहुल गोराईं, मिलन केंद्र प्रमुख निखिल राज, महाविद्यालय छात्र प्रमुख आर्यन तिवारी, धनबाद महानगर सुरक्षा प्रमुख टुनटुन सिंह, बलोपासना केंद्र प्रमुख सुजीत रवानी, सहगौरक्षा प्रमुख अजय कुमार, खूंटी जिला संयोजक मुकेश जायसवाल, सहसंयोजक अमित किरण, सहसंयोजक प्रकाश अधिकारी, सहसंयोजक मनीष कुमार, गोरक्षा प्रमुख अभिषेक कुमार, सुरक्षा प्रमुख संतोष मंडल का नाम शामिल है। बैठक का संचालन जनार्दन पांडे ने किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत सहसंयोजक जनार्दन पांडेय, प्रांत बलोपासना केंद्र प्रमुख रवि वर्मा, प्रांत महाविद्यालय छात्र प्रमुख अमित पासवान सहित अन्यस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top