
-आर्य
समाज काठ मंडी का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
सोनीपत, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । सोनीपत में काठ मंडी स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
परिसर में आर्य समाज काठ मंडी की प्रबंध कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण
वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह और जिला फर्म एंड सोसायटी के
प्रतिनिधि नवीन कुमार की देखरेख में मतदान और मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव परिणामों के अनुसार धर्मप्रकाश दहिया को प्रधान और कपिल
देव को मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। प्रताप सिंह शास्त्री उप-प्रधान, अरुण दहिया
कोषाध्यक्ष और राजपाल सिंह सह-सचिव चुने गए। प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य पदों पर नरेन्द्र
सिंह, प्रवीण कुमार, शिव काजल, सतबीर सिंह सरोहा, धर्मदेव और उमेद सिंह दहिया ने विजय
हासिल की।
चुनाव में कुल 71 मतदाताओं में से 70 ने मतदान किया। विजयी
उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदियों राजपाल खत्री, भगत सिंह, नरेश चंद गोयल, सुरेश
बंसल, नरेश कुमार, राजेश चंद आर्य, विजय दहिया, अशोक गोयल, राजबीर सिंह, विवेक और नरेन्द्र
को शिकस्त दी।
चुनाव कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पवन गुप्ता,
ज्ञानचंद आर्य, राजेन्द्र दहिया, नरेश कुमार सरोहा, नफे सिंह, राजेश कुमार धनेरवाल,
सुरेश कुमार, राज सिंह, जयसिंह दहिया आदि उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने
आर्य समाज के प्रचार-प्रसार तथा महर्षि दयानन्द सरस्वती के समाज सुधारक विचारों को
जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
