
सुल्तानपुर, 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है। पहलगाम हमले को लेकर पूरा देश दुखी है। लोगों के मन में आक्रोश है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ संख्या 301 लाखीपुर में मन की बात टीवी पर सुनी।
उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब मन की बात करते हैं तो देश के युवाओं को प्रेरणा मिलती है। भारत को समृद्ध बनाने का प्रयास करते हैं। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ’मन की बात’ के जरिए दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि हम आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा। आतंकी किसी भी बिल में घुस जाएं, उनको भारतीय सेना निकालकर मारने का काम करेगी।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, शक्ति केन्द्र संयोजक राजीव सिंह, अजय सिंह सभासद, बलराम तिवारी, सचिन चोपड़ा, विजय मौर्या आदि ने शास्त्रीनगर में मन की बात कार्यक्रम सुना। वहीं जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बूथ संख्या 292, संदीप सिंह नगर के बूथ संख्या 227 जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार बूथ 254 रामलीला मैदान, जिला मंत्री राजेश सिंह बूथ 305 कुंदाभैरोपुर, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने धम्मौर के बूथ संख्या 345 पर मन की बात सुनी। इसके अलावा जिला एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, घनश्याम चौहान, डॉ प्रीति प्रकाश, विवेक सिंह विपिन, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू, जगदीश चौरसिया, मनोज मौर्या, पूजा कसौधन,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, प्रदीप शर्मा, राम अभिलाष सिंह, पटसूर्य नारायन पाण्डेय, संतोष सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 1722 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
—————
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता
