Madhya Pradesh

राजगढ़ः जंगल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झरनिया के जंगल में रविवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जो एक दिन पहले झरनिया गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक से कहीं गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम झरनिया के जंगल में बनी झोपड़ी के समीप सेवनी निवासी 55 वर्षीय मेहताबसिंह तंवर का शव मिला, जो बीते रोज झरनिया गांव के बनवारी तंवर के साथ बाइक से कहीं गया था। देर रात मेहताबसिंह नही लौटा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरु की, इसके बाद सुबह झरिनया के जंगल में उसका शव मिला। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर अलग-अलग एंगलों से जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top