
कानपुर, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । देश में शासन को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अनुकूल बनाने के लिए एक राष्ट एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार है। महिलाओं में जागरूकता आने से पूरे समाज में जागरूकता आएगी। महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को राष्ट हित में जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह बातें शुक्रवार को कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के साथ बैठक के दौरान कही।
महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन अभियान काे राष्ट हित में जन-जन व घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के इस अभियान को हर घर की महिलाओं तक पहुंचायेंगे और उनको जागरूक करने का काम महिला मोर्चा करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को पूर्व मंत्री स्वाति सिंह कानपुर उत्तर,दक्षिण,व ग्रामीण का एक राष्ट एक चुनाव अभियान के संयुक्त सम्मेलन काे ओंकारेश्वर विद्यालय जवाहर नगर में संबोधित करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप अवधेश सोनकर,लवली सक्सेना, बीना सिंह चौहान,सीमा एमबीए,किरन तिवारी,बबीता निगम गुंजन शर्मा,अनीता चतुर्वेदी, करुणा सिंह अनीता सोनी,सुधा सिंह सुमन वर्मा,शुभ्रा अवस्थी,प्रियंका सिंह,सीमा प्रजापति,सुमन सक्सेना,गीता निगम पूनम कंवर आदि उपस्थित थी।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
