HimachalPradesh

प्रो. सुनील कुमार राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कोर्ट में विज़िटर सदस्य नामित

प्रोफेसर सुनील कुमार।

धर्मशाला, 23 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अधिष्ठाता जैविक विज्ञान स्कूल प्रो. सुनील कुमार को राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय कोर्ट का विज़िटर नॉमिनी नामित किया गया है। गौरतलब है कि प्रो. सुनील कुमार मौजूदा समय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण का भी कार्यभार संभाले हुए हैं। उनके निर्देशन में चार प्रोजेक्ट इस समय विश्वविद्यालय में चल रहे हैं। वर्तमान में उनके 102 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। अभी तक विश्वविद्यालय में दो विद्यार्थी उनके मार्गदर्शन में पीएचडी कर चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय में ज्वाइन किया था। इससे पहले वे पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे थे। उनको राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से कोर्ट सदस्य नामित किए जाने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top