Haryana

हिसार : आठवें वेतन आयोग का लाभ न देने के सरकार के फैसले पर जताया रोष

लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे रिटायर्ड कर्मचारी।

रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना, 20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनीहिसार, 22 अप्रैल (Udaipur Kiran) । रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आठवें वेतन आयोग में 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत हुए व होने वाले कर्मचारियों को वेतनमान के लाभ से वंचित करने के फैसले से नाराज देश भर के रिटायर्ड कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पर चलते हुए देश भर में धरना-प्रदर्शन किए। हिसार जिला मुख्यालय पर भी मंगलवार काे रोष स्वरुप धरना-प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़ ने की जबकि मंच संचालन जिला सचिव जयसिंह ने किया। धरने पर आये रिटायर्ड कर्मचारियों को संबोधित करने विशेष रुप से पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के संस्थापक सदस्य बनवारी लाल बिश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार जब से केंद्र व राज्य में आई है, तब से लगातार कर्मचारी, छात्र, मजदूर, छोटे दुकानदार व आम जनता विरोधी फरमान जारी कर रही है। आठवें वेतन आयोग से रिटायर्ड कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश सैनी व प्रांतीय उपप्रधान निर्मला ने कहा कि वर्तमान सरकार ने नई भर्ती करना तो दूर, कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों को भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को कर्मचारी विरोधी फैसले को संसद में रखा गया किंतु भारी विरोध के बाद भी भाजपा सरकार ने पास कर दिया। उन्होंने बताया कि आज महंगाई चरम सीमा पर है।संघ के जिला प्रधान मनेाहर लाल जाखड़ ने कहा कि संघ जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। संघ की मुख्य मांगों में मेडिकल भता तीन हजार रुपये मासिक, बिना शर्त पेंशनर्ज को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाये। पेंशन कामुटेन की काटी गई राशि को 10 वर्ष 8 महीने के बाद बंद किया जाये। छह महीने से ज्यादा सेवा पर एक वेतन वृद्धि दी जाये। 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत तथा 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत बेसिक पेंशन में वृद्धि की जाये। धरने को जगदीश चंद्र बिश्नोई, सुरेन्द्र यादव, जयबीर सिंह कैशियर, नरेश गौतम, रोहताश शर्मा, अनिल शर्मा, सूरजप्रकाश भाटिया, सुभाष गुर्जर, रमेश सिंगला, श्योचंद राय घोड़ेला, राजेश बागड़ी, ओमप्रकाश झाजडिय़ा, अशोक अठवाल, सूबेसिंह बूरा, शकुंतला जाखड़, निर्मला दहिया, मा. देशराज, चंदगीराम, नानक देव रानोलिया, बलवंत सिंह, रामस्वरुप, जसवंत सिंह, दिवान सैनी, पन्नालाल, दिनेश सिवाच, रामकुमार ढुल आदि ने संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top