Haryana

पानीपत: दो हादसों में चार महिलाओं समेत पांच घायल

पानीपत, 20 अप्रैल (Udaipur Kiran) । पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार महिलाएं और एक युवक घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जनकारी के अनुसार पहली घटना गांव अटावला के पास शनिवार शाम हुई। 75 वर्षीय कृष्णा देवी व 65 व वर्षीय केला देवी खेतों से घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कृष्णा देवी के पोते कुलदीप ने दोनों घायल महिलाओं को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।

दूसरी घटना मतलौडा में हुई। जहां बबली और सुशीला देवी अपने बेटे सचिन के साथ मनरेगा के काम पर जा रही थी। इसी दौरान गांव भालसी निवासी राजेश की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों घायलों को पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top