हाथरस, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 7 साल की एक बच्ची के साथ रेप किया।
आरोपी भूपेंद्र 7 वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक मकान की छत पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को घायलावस्था में छत पर ही छोड़ दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पीड़िता को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पीड़िता की मां एक महीने पहले ही झारखंड से अपनी दो बेटियों के साथ हाथरस आई थी। उसकी एक स्थानीय व्यक्ति से शादी हुई थी। पीड़िता की मां ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना
