Jharkhand

एयर शो में शामिल होने रांची पहुंचे एपी सिंह

केंद्रीय रक्षा राज्‍य मंत्री के साथ एयर मार्शल एपी सिंह समेत अन्‍य की फोटो

रांची, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।

राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर्मी मैदान में भारतीय वायु सेना की ओर होनेवाले वाले एयर शो में शामिल होने वायु सेना के एयर मार्शल एपी सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वा‍गत किया। रांची पहुंचने के बाद एयर मार्शल ने आर्मी ग्राउंड का मुआयना किया और एयर शो के जांबाज पायलटों से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि एयर शो में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और जिला प्रशासन की ओर से राजधानी रांची के शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर राजधानी के छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह है। कार्यक्रम काे लेकर जगह-जगह बैनर और बड़े बडे़ हाेर्डिंग लगाये गये है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top