Haryana

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन तो किया प्रदर्शन

सोनीपत:         वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।

ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

सोनीपत, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने

के विरोध में गोहाना रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी

का आरोप लगाते हुए ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की। सोनीपत में सफाई कर्मचारियों को बीते तीन महीनों से वेतन नहीं

मिला है। इससे नाराज़ कर्मचारियों ने शुक्रवार को गोहाना रोड पर प्रदर्शन किया। इस

प्रदर्शन का नेतृत्व ज़िला पार्षद संजय बड़वासनिया ने किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि

भाजपा सरकार चुनाव से पहले युवाओं और कर्मचारियों से जो वादे कर सत्ता में आई थी, अब

उनसे पीछे हट रही है। बड़वासनिया ने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का

करने और रोजगार की गारंटी देने की बात कही थी, लेकिन अब सत्ता में आते ही वह वादे भूल

चुकी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, जिससे

गरीब परिवारों पर संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समय पर तनख्वाह न

मिलने से बच्चों की पढ़ाई, गेहूं की खरीद और घर चलाना मुश्किल हो गया है। ठेकेदारों

द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ठेका प्रथा तुरंत बंद की जाए

और सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। प्रदर्शन में जसवंत, संदीप, प्रदीप, जोगिंदर, महावीर, राजेश,

दीपक, महेंद्र, राजवीर सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सरकार से जल्द समाधान

की मांग की।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top