Madhya Pradesh

बड़वानी के श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक की मौत और 14 घायल

अस्पताल में ईलाजरत घायल

बड़वानी, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के श्रद्धालुओं का से भरा पिकअप वाहन गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के सिंधी गांव में पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई, जबकि 14 लाेग घायल हुए है। ये सभी लाेग महाराष्ट्र के देवमोगरा में मान मन्नत के कार्यक्रम से लाैट रहे थे। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। ये सभी महाराष्ट्र के देवमोगरा में मान मन्नत के कार्यक्रम में गए थे। वापसी के दौरान गुरुवार देर रात करीब एक बजे सिंधी गांव के पास यह हादसा हुआ। पिकअप में 25 लाेग सवार थे। हादसे में बड़वानी के ग्राम ठेंचा निवासी मायाराम सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 लाेग घायल हुए हैं। सभी को पहले पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रात 2:30 बजे सभी को बड़वानी जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहां घायलों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top