Uttar Pradesh

सुगम यातायात में फिसड्डी जिलों के अधिकारियों को नोटिस जारी : परिवहन आयुक्त

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह

लखनऊ, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुगम यातायात एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चल रहा है। इस अभियान में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई निरंतर जारी है। जिन जनपदों में अभियान को लेकर स्थिति कमजोर है, वहां के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

परिवहन आयुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले एवं सजगता बरतने वाले अधिकारियों की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं। परिवहन, जनपद व पुलिस प्रशासन के संयुक्त देखरेख में अभियान को तीस अप्रैल तक पूर्ण कराया जायेगा। जिसमें अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा पर पूरी तरह से कार्रवाई होगी। 17 अप्रैल तक अभियान के तहत 469 वाहन सीज हुए है तो 1294 वाहनों का चालान किया गया है।

वहीं सुगम यातायात अभियान के नोडल अधिकारी व अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने नोटिस के संबंध में बताया कि अभियान को लेकर धीमी गति वाले जिलों में नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। इसमें अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, श्रावस्ती, झांसी, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, महराजगंज, देवरिया, हाथरस व ललितपुर के परिवहन अधिकारियों को नोटिस भेजी गयी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top