
रांची, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।
झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में रांची के धुर्वा के सेक्टर-दो स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में जुनियर झारखंड बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन किया गया। 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चयनित झारखंड टीम गुरुवार को द्वितीय जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची रेलवे-स्टेशन से आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) के लिए रवाना हुई। आजमगढ़ में जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। झारखंड टीम की घोषणा झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की।
झारखंड बालकों की टीम में नील कान्त मुण्डा (कप्तान) ,पवन नायक (उपकप्तान), पवन उरांव, विवेक कुमार सिंह, अंशु उरांव, मनीष उरांव, मृत्युंजय मुण्डा, अमन कार्तिक रजक का नाम शामिल है। वहीं टीम के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार हैं। इसके अलावा झारखंड बालिकाओं की टीम में पूजा कुमारी (कप्तान), अपर्णा चौधरी (उपकप्तान), मनीषा कुमारी, अन्नुप्रिया उरांव, सलोनी कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा तिर्की और आस्था तिग्गा हैं। इस टीम के प्रशिक्षक एमएम चौधरी, टीम के मैनेजर शुभम सिंह तथा रेफरी के रूप में निखिल कुमार हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
