Uttar Pradesh

अटाला मस्जिद विवाद में एडीजे कोर्ट में सुनवाई,हिंदू पक्ष ने मंदिर के आकार में बदलाव न करने की मांग की

विवादित अटाला मस्जिद की फोटो
विवादित अटाला मस्जिद फोटो

जौनपुर ,15 अप्रैल (Udaipur Kiran) । विवादित अटाला मस्जिद मामले में मंगलवार को एडीजे चतुर्थ की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम पर पारित आदेश का हवाला दिया। इस पर कोर्ट ने हिंदू पक्ष से सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी है।इस मामले में जानकारी देते हुए हिन्दू स्वराज वाहिनी के अधिवक्ता राम सिंह ने बताया कि हिंदू पक्ष ने एक महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें विवादित अटाला मस्जिद में स्थित मंदिर के आकार में किसी भी तरह का बदलाव न करने की मांग की गई। यह प्रार्थना पत्र उन सभी अदालतों को दिया गया, जहां इस मामले से जुड़े मुकदमे चल रहे हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि ऐसा करने से मुकदमे के दौरान कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही पूर्व की स्थिति भी स्पष्ट रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 26 मई को निर्धारित की गई है। वर्तमान समय में अटाला मस्जिद की रंगाई पुताई का कार्य जोरो पर चल रहा है।ऐसे में उसके आकार रंग में परिवर्तन मुकदमे को प्रभावित कर सकता है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top