CRIME

सिरसा: गोदाम की दीवार गिरने से चार मजदूर दबे

दीवार गिरने से घायल हुए मजदूर को अस्पताल ले जाते लोग।

सिरसा, 13 अप्रैल (Udaipur Kiran) । सिरसा जिला के रानियां खंड में बिजलीघर के साथ बने एक निजी गोदाम की दीवार गिरने से रविवार को चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सभी मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रानियां के 220 केवी बिजलीघर की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। बिजलीघर के साथ ही एक व्यक्ति का गोदाम बना है जिसमें गेहूं डाली हुई है। गोदाम में जेसीबी की सहायता से गेहूं को इकट्ठा किया जा रहा था।

इस दौरान गोदाम की दीवार बिजलीघर की तरफ गिर गई और चार मजदूर दब गए। मौके पर जेसीबी व लोगों की सहायता से दीवार के नीचे दबे मजदूरों को निकाल लिया गया है। पुलिस ने सभी घायलों को रानियां के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से दो घायलों को रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल मजदूरों में एक महिला भी शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top