

दुमका, 13 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को जिले के सभी दस प्रखंडो में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला का आयोजन हुआ। शिविर का आयोजन प्रधान जज सह प्राधिकार अध्यक्ष संजय कुमार चन्द्धरियावी के आदेशानुसार आयोजित हुई।
आयोजित कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायाधीश अलग-अलग सभी दस प्रखंडो में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। इसके साथ ही प्राधिकार के तहत मिलने वाली मुफ्त कानूनी सेवा का विस्तार से जानकारी देकर लोगों को इसका लाभ उठाने की सलाह दी।
इस दौरान दुमका, मसलिया, रानेश्वर, जरमुंडी, जामा, सरैयाहाट, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड, गोपीकांदर एवं रामगढ़ प्रखंड मे करोड़ों रूपये का परिसम्पतियों का वितरण लाभुकों के बीच किया।
वहीं, दुमका प्रखंड में जिला जज-पंचम, शत्रुंजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान न्यायाधीश ने लाभुकों के बीच परिसम्पति और अन्य योजनाओं के लाभ का प्रमाण पत्र वितरण किया। प्रखंड की ओर से स्वीकृति में से मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन, मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आबुवा आवास योजना, मईया सम्मान योजना, छात्रवृति सहित अन्य योजना का लाभ दिया गया।
इस मौके पर न्याशाधीश शत्रुंजय कुमार सिंह ने कहा कि आज के समाज में महिलाओ की भागीदारी जरुरी है। इसके लिए महिलाओं को आगे आने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाए चलाती है। इसका लाभ उठाने पर जोर दिया। न्यायाधीश ने शिक्षा, रोजगार पर बल देते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा का होना जरुरी है। इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने डालसा की ओर से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ उमेश मंडल, चीफ एलएडीसी सिकंदर मंडल, सीओ अमर कुमार सहित पीएलवी कैलाश रामदास, बबलू मुर्मू, रोहित राय, नितिन कुमार एवं संजय कुमार पांडे के साथ जेएसपीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
