RAJASTHAN

भाजपा का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के बड़े से बड़े कार्यकर्ता से श्रेष्ठ: मदन राठौड़

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार की शुरूआत मोदी की ऐतिहासिक पहलः मदन राठौड़

जयपुर, 10 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का गुरूवार को भीलवाड़ा में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। राठौड़ ने सम्मान समारोह और सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के बड़े से बड़े कार्यकर्ता से श्रेष्ठ है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संस्कारित है और राष्ट्र का अहित नहीं देख सकता तथा अराष्ट्रीय काम नहीं कर सकता। यहीं भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी का एक मात्र उद्देष्य राष्ट्रहित है और उसे हमें ध्यान में रखना है। राष्ट्रहित के लिए हमें छोटे-छोटे हितों का त्याग करना होगा। राष्ट्र को मोदी जी की जरूरत है और देशभर में सर्वत्र भाजपा का राज होगा, तब जाकर देश का सर्वोंगिण विकास होगा, देश का प्रत्येक नागरिक समृद्ध बनेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र में और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है। मोदी जी को विश्व के 40 से अधिक देशों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। मोदी सरकार ने देश के आम नागरिकों के विकास, कल्याण और उत्थान के लिए बजट में खजाना खोल दिया। मोदी का एक मात्र लक्ष्य है विकास, विकास और विकास। आज देश में इनकम टैक्स देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, इसका सीधा सा अर्थ है कि लोगों की इनकम बढ़ी है, उनकी आय बढ़ने से आम लोगों का जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा ने किया। कांग्रेसी नेताओं ने तो बाबा साहब को संसद सदस्य तक बनने नहीं दिया था। जबकि भाजपा ने बाबा साहब के जन्म स्थान से लेकर शिक्षा नगरी तक में पंच तीर्थ विकसित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। भाजपा देश के सभी वर्गाें को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मोदी सर्वे भवंतु सुखिने और वसुदेव कुटुंबकम की भावना को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। इसी तरह यूसीसी बिल, वक्फ बिल जैसे मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार तो प्रदेश में भजनलाल सरकार एक के बाद एक जनहित के फैसले कर रही है। सत्ता में आते ही भजनलाल सरकार ने प्रदेश की सबसे बड़ी पानी की समस्या पर कार्य करते हुए ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, माही जल परियोजनाओं पर कार्य किया। इतना ही नहीं, प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भजनलाल सरकार लगातार कार्य कर रही है। आमजन को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए सब्सिडी देने, बिजली बिल में छूट देने जैसी योजना शुरू की। वहीं प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट कर 35 लाख करोड़ के एमओयू किए और उन एमओयू की समीक्षा करते हुए महज 3 माह में 10 फीसदी से अधिक एमओयू को धरातल पर शुरू करने का काम किया। ऐसे में केंद्र के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन के विकास, कल्याण और उत्थान के लिए संकल्पित तथा प्रतिबद्ध है।

भीलवाडा प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मांडलगढ़ में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ भाजपा स्थापना दिवस, सेवा सप्ताह व डॉ. अंबेडकर जयंती को लेकर चर्चा की। वहीं त्रिवेणी संगम महादेव में कबूतर खाने का लोकार्पण किया। वहीं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सहभागी बनकर सकल श्वेतांबर जैन समाज, भीलवाड़ा द्वारा किए गए भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। इस दौरान राठौड़ ने भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के उत्साहपूर्ण स्वागत व स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top